जहानाबाद, अगस्त 7 -- जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाले गए 'समता संकल्प अभियान' के तहत पटना से रवाना हुआ पावन कलश शुक्रवार को जहानाबाद पहुंचा। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: संत रविदास की कलश यात्रा का रुन्नीसैदपुर में भव्य स्वागतकार्यक्रम का स्वागत कलश के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्राचीन देवी मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया तथा धार्मिक अनुष्ठान के साथ सामाजिक एकता का संकल्प लिया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद पावन कलश की विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के बताए समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प द...