लातेहार, फरवरी 2 -- बेतला प्रतिनिधि । संत शिरोमणि रविदास जयंती पर बेतला के पोखरीखुर्द में बीते रविवार की शाम दोगोला मुकाबला का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बिहार के प्रसिद्ध व्यास विकास तूफानी और झारखंड के लोरिक यादव ने एक से बढ़कर एक धुन पर संगीत पेश कर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह, जिप सदस्य संतोषी शेखर और कांग्रेस यूथ के स्टेट को-ऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण और फीता काट कर किया। वहीं आयोजक डॉ बीआर आंबेडकर कमेटी के लोगों ने संत रविदास के विचारों, समता, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव पर प्रकाश डालते उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसमें दोनों व्यासों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। व्यास लोरिक यादव के होली धुन पर गाए सुमिरन"बाबा संत रविदास, आ ...