सहारनपुर, फरवरी 3 -- ग्राम पंचायत मुल्लापुर कदीम में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान अमित वालिया ने रिबन काटकर किया। इसके बाद शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान संत रविदास के जयकारे लगाए गए और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। आयोजन में सतीश, ऋषि मास्टर, राकेश, प्रदीप भगत सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...