संत रविदास जयंती पर निकली पवित्र कलश वंदन यात्रा पहुंची गुमला
गुमला, अगस्त 4 -- गुमला, प्रतिनिधि । संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर मंगलवार को रांची से पवित्र कलश वंदन यात्रा गुमला पहुंची। यात्रा के तहत उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी को लोहरदगा रोड स्थित गोपाल मंदिर में स्थापित किया गया। आयोजकों ने बताया कि पवित्र मिट्टी को प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा है। जिला स्तर के बाद यह कलश प्रत्येक मंडल तक पहुंचेगा। जहां मंदिरों में स्थापित कर श्रद्धालुओं के दर्शन व भ्रमण के लिए रखा जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने किया। उन्होंने कहा कि कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समता,सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संत रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचाएंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.