संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा
जौनपुर, अगस्त 5 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के मौके पर समरसता अभियान के तहत मंगलवार को मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में समरसता कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी विभिन्न ग्राम सभाओं तक पहुंचाई गई। अभियान के तहत संत रविदास जी की जन्मभूमि की पावन मिट्टी को स्थानीय मिट्टी के साथ मिलाकर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। मछलीशहर, बेलवां, बरसठी, मीरगंज और निगोह मंडल की ग्राम सभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में संत रविदास जी के जीवन, विचारों और मानवता के संदेश के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- समरसता संकल्प कलश यात्रा का हुआ स्वागत ग्रामवासियों ने कलश यात्रा का स्वागत करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.