सहारनपुर, जनवरी 31 -- संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर निगम ने शहर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा 250 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। आज रविवार को संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती है। रविदास जयंती पर महानगर में बड़ी संख्या में शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। शोभा यात्रा ओजपुरा, जेजे पुरम, गलीरा, हसनपुर, सिद्धार्थ नगर, अशोक विहार, सर्वोदय विहार, कोरी माजरा एवं नवीन नगर आदि कॉलोनियों से निकाली जाती है। सफाई कार्य की निगरानी के लिए 8 सफाई नायक और 3 सेनेटरी इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। नगर निगम अधिकारियों ने जयंती कार्यक्रम स्थलों पर विशेष स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.