शामली, जनवरी 30 -- संत रविदास जयंती के अवसर पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 फरवरी 2026 को मनाई जाने वाली संत रविदास जयंती को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर आयोजकों से सुझाव लिए गए तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने शहरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ को साफ-सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.