गिरडीह, जुलाई 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा गिरिडीह महानगर जिला कार्यालय में सोमवार को एक संगठनात्मक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय और संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा ने की। बैठक में शक्तिकेंद्र समिति और बूथ समिति के सत्यापन व गठन को लेकर मंडल प्रभारी, प्रवासी एवं अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- संत रविदास के संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपाबैठक का उद्देश्य बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। गुरु पूर्णिमा से संत रविदास जयंती तक चलने वाले इन कार्यक्रमों के तहत गुरु पूर्णिमा के दिन उनके जन्म स्थल से मिट्टी कलश में लेकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा देश भर के सभी राज्यों से होते हुए राज्य...