मिर्जापुर, फरवरी 2 -- कछवा। आदर्श नगर पंचायत में संत शिरोमणि रविदास का जन्मोत्सव पर धूमधाम से मनाया गया। संत रविदास जयंती पर ढोल नगाड़े और डीजे के धुन पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रविदास मंदिर में कमेटी सदस्यों ने पूजन किया। इसके बाद डॉक्टर रामपाल सिंह व डॉ प्रवीण कौशल ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर कछवा के जोगीपुर, पांडेपुर, पीर खां, बजहा, मझवा होते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण किया। नगर के लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा मझवा से जमुआ चौराहा होते हुए आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचा होते हुए थाना तिराहा पहुंचा तो डॉ प्रवीण कौशल, सुनील भारती, श्याम शंकर घायल ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया।शोभायात्रा में संत शिरोमणि रविदास की झांकी, कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.