संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- बंदरा। रामपुरदयाल में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती वर्ष समरसता संकल्प अभियान के तहत मनाने का निर्णय लिया गया। भाजपा नेता व जिला संयोजक फेकू राम ने कहा कि 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास जी के समानता, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। बंदरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, मंडल संयोजक मनीष झा, ओमप्रकाश सहनी, मिथिलेश कुमार, भोला राम, सुरेंद्र राम, सुधीर कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भाजपा चलाएगी 'समरसता संकल्प अभियान' यह भी पढ़ें- Bokaro News: गुरु पूर्णिमा पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ यह भी पढ़ें- डाट काली मंदिर से भाजपा के अभियान का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.