गाजीपुर, फरवरी 12 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती गुरुवार को हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पक्का घाट स्थित रविदास मंदिर पहुंची, जहां भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके समानता, प्रेम और सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज में एकता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि संतोष कुशवाहा और पूर्व बसपा प्रत्याशी परवेज खान ने भी उनके आदर्शों को अपनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.