संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
लातेहार, जुलाई 27 -- लातेहार, प्रतिनिधि। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा 29 अप्रैल से प्रस्तावित कलशयात्रा में शामिल होने के लिए काशी (वाराणसी) जानेवाले लोगों का सोमवार को लातेहार स्थित एक होटल में स्वागत एवं सम्मान किया गया। होटल संचालक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे तथा जिला मंत्री मुकेश पांडेय ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम, सिमरिया के पूर्व विधायक व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास, कांके के पूर्व विधायक जीतू चरण राम तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी असीमित शेट्टी सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- संत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.