चाईबासा, फरवरी 2 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज में रविवार (माघ पूर्णिमा) को संत रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी संत रविदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने कहा कि संत रविदास समाज सुधारक, महान संत और समता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेदभाव और कुरीतियों का विरोध किया तथा मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। संत रविदास के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने में मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम का समापन संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.