गाजीपुर, अगस्त 6 -- जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। समरसता संकल्प अभियान के तहत जनपद में चल रही संत रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा गुरुवार को छठवें दिन जखनियां विधानसभा में भ्रमण कर सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। जखनियां विधानसभा मे यात्रा के दूसरे दिन जखनिया प्रथम मंडल के रविदास मंदिर रामसिंहपुर से अंबेडकर प्रतिमा पदमपुर मैगर राय, दुर्गा मंदिर पदमपुर रामराय, आंबेडकर प्रतिमा अलीपुर मदरा, शिव मंदिर जखनियां, उसके बाद जखनिया द्वितीय में रविदास मंदिर,अमारी रविदास मंदिर,चुरामनपुर, जलालाबाद,हरदासपुर खुर्द होते हुए यात्रा विधानसभा जंगीपुर के ग्राम मलेठी में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के उपस्थिति में प्रवास के लिए रोकी गई। कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया。...