हरिद्वार, मार्च 10 -- संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास के 649वें प्रकाश उत्सव को लेकर हरिद्वार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्मला छावनी स्थित भगवान रविदास आश्रम में मंगलवार को इसकी रूपरेखा तय करने के लिए बैठक हुई। बताया गया कि गुरु रविदास साधु सम्प्रदाय सोसायटी पंजाब के अध्यक्ष संत निर्मल दास के संयोजन में चार अप्रैल को निर्मला छावनी स्थित भगवान रविदास आश्रम से हरकी पैड़ी तक दमड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी। भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु शहर में आगे बढ़ेंगे। रविदास आश्रम के प्रबंधक राजकुमार डोगर ने बताया कि पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन से दो विशेष ट्रेनों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। पांच अप्रैल को श्री अखंड साहिब पाठ, कथा-कीर्तन और लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी। पूर्व मंडी अध्यक्ष सेवादार संजय चोपड़ा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समा...