बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। फैजपुर निनाना गांव में सोमवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई है। शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ एससी, एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने संत रविदास के उपदेशों के अनुसरण करने की आवश्यकता पर जोर दिया और विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित किया। शोभायात्रा यात्रा में मनमोहक झाकियों ने लोगों को आकर्षित किया। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र तेजान, तेजपाल, ओम सिंह, देवेंद्र, ऋषिपाल, जगपाल, सतीश, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.