जमुई, अगस्त 20 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, पटना के तत्वावधान में गुरुवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा प्रखंड कार्यालय सिकंदरा से प्रारंभ होकर ढोल बाजे और जयकारों के साथ सिकंदरा चौक तक पहुंची। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए "मन चंगा तो कठौती में गंगा" तथा "जब तक सूरज चांद रहेगा, रविदास जी तेरा नाम रहेगा" जैसे गगनभेदी नारे लगाए। यह भी पढ़ें- Chapra News: संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को अपनाये समाज इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय प...