रांची, अगस्त 30 -- रांची। रविदास कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर कांटाटोली चौक से रविदास सामुदायिक भवन तक कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गुरु रविदास की प्रतिमा एवं पवित्र कलश पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह और पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने संत रविदास के जीवन और विचारों से सभी को प्रेरित किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उनके सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मोहन राम, रंजीत राम, राजू राम, भरत राम, कृष्णा राम व अन्य थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संत रविदास जयंती पर निकली कलश बंधन यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...