लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ। महानगर मिठाई चौराहा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने रविवार को संत शिरोमणि रविदास दास की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान एमएलसी रामचंद्र प्रधान उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मानवता, समानता और भाईचारे का उत्सव है। संत रविदास ने समाज में फैली बुराइयों को जड़ से समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया, तो उनके विचार 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' आज भी हमें सही राह दिखाते हैं। एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा कि रविदास जयंती संत गुरु रविदास जी के सम्मान और उनके महान विचारों को याद करने के लिए मनाई जाती है उन्होंने अपनी शिक्षाओं, उपदेशों और भक्ति के माध्यम से लोगों को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.