गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कल्पना कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को बाबा राघवदास नगर स्थित बौद्ध विहार में महान संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रमेश चन्द्रा ने संत रविदास के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि इंजीनियर प्रकाश चन्द्र पासवान ने संत रविदास के जीवन दर्शन और सामाजिक समरसता पर विचार रखे। अध्यक्ष डॉ. लालचन्द्र प्रसाद जाटव ने संत रविदास को लोक कल्याण का प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.