गढ़वा, फरवरी 1 -- मेराल। प्रखंड के संगबरिया गांव में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता मुखिया संजय राम ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुखिया संजय राम ने कहा कि संत रविदास का जीवन हमें समानता, प्रेम और मानवता का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने युवाओं से संत रविदास के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता बनाए रखने की अपील की। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। उक्त अवसर पर अध्यक्ष अलियार राम, उपाध्यक्ष तपसी राम, सचिव मनोज राम, कोषाध्यक्ष सुदर्शन राम, भरदुल राम, कतवारू राम, सोमारु राम, बब्लू राम, मुंशी राम, महेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.