औरंगाबाद, अगस्त 17 -- तैयारियों की हुई समीक्षा, व्यापक प्रचार-प्रसार का दिया निर्देश औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत रविदासजी की 650वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा मुख्य सचिव, ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। बैठक में बताया गया कि संत रविदास जयंती के अवसर पर जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के लिए मार्ग का पूर्व निर्धारण करने तथा आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि 27 अगस्त से 15 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को सभी टोलों में संत रविदास शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के दिन विभिन्न जनसेवाओं का वितरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: संत रविदास जयंती पर अरवल में पंचायत से ट...