मधुबनी, अगस्त 25 -- मधुबनी। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय सभागार में कलश वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास की जन्मस्थली गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पावन माटी का कलश मंडल अध्यक्षों को सौंपा गया। इसदौरान, जन्मस्थली की पावन माटी घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि से हुई। सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि पावन माटी घर-घर पहुंचाकर संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। राज्यसभा सांसद डा. धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि संत रविदास ने करुण...