मिर्जापुर, फरवरी 1 -- मिर्जापुर,संवाददाता। काशी के संत रविदास की 649वीं जयंती रविवार को जनपद में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवस पर नगर के डंगहर स्थित संत रविदास मंदिर पर सुबह से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पूरे मंदिर को विद्युत झालरों से सजाया गया है। संत रविदास के अनुयायियों की ओर से विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दोपहर बाद गोष्ठी में वक्ता संत रविदास के जीवन पर आधारित स्मरण सुनाएंगे। शाम को बिरहा का आयोजन किया जाएगा। बिरहा में प्रसिद्ध बिरहा गायक अपनी बिरहा के सुरीले सुरों से संत रविदास का बखान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...