गोपालगंज, अगस्त 27 -- उचकागांव। प्रखंड के उचकागांव में संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर में गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बीडीओ मनोज कुमार पंडित, सीडीपीओ शिवम कुमार, भाजपा बीससूत्री अध्यक्ष दीपक कुमार आदि के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय से गुरुवार को आठ कलश उचकागांव में पहुंचा है। कलश यात्रा के माध्यम से प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक गांव में रहने वाले जन-जन तक संत रविदास के विचार पहुंचे इसके लिए प्रथम चरण में आठ पंचायतों के विकास मित्रों को एक-एक कलश सौंप कर पंचायत के प्रत्येक गांव में कलश यात्रा निकालने का निर्देश दिया गया है। यह कलश गांव-गांव घूम कर दलित बस्तियों में सामाजिक समरसता, भाईचारा व एकता का संदेश देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान...