संत रविदास की जन्मस्थल से लायी मिट्टी का होगा भव्य स्वागत : सीपी सिंह
रांची, जुलाई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 जुलाई को संत गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से लाई जा रही पवित्र मिट्टी का पंडरा, रांची में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ शोभायात्रा के माध्यम से पवित्र मिट्टी को रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर ले जाया जाएगा। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चार दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। तत्पश्चात चार अगस्त को यह पवित्र मिट्टी रांची महानगर के सभी 19 सांगठनिक मंडलों एवं 247 शक्ति केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक समरसता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचे। यह भी पढ़ें- संत रविदास की 650 वीं जयंती भव्य तरीके से मनाएगी भाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.