संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी युक्त कलश हाथरस पहुंचा
हाथरस, जुलाई 31 -- हाथरस, संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्म स्थली बनारस से पवित्र मिट्टी युक्त कलश लेकर आए भाजपा पदाधिकारियों का शनिवार को हाथरस जनपद में भव्य स्वागत किया गया। सादाबाद पहुंचने पर रथ यात्रा का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया तथा संत रविदास की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि संत गुरु रविदास के समरसता, समानता, सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पावन कलश यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देगी। यह भी पढ़ें- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती मनाई अभियान की संयोजिका एवं भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य ने बताया कि बनारस से लाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.