सोनभद्र, जुलाई 31 -- सोनभद्र,संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती पर निकाली गई कलश यात्रा का शुक्रवार को राबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र संत रविदास के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- समरसता संकल्प अभियान: वाराणसी से आए कलश रथ का हुआ स्वागत ​ उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वागत कार्य...