लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का कलश श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहले से मौजूद थे। उन्होंने कलश का स्वागत किया और अपने सिर पर रखकर मंदिर में लेकर गए। वहां पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया और संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में निकाली जा रही कलश यात्रा शुक्रवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उत्तर मंडल-4 पहुंची। यहां श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा भी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ...