संत रविदास कलश वंदन अभियान के लिए 11 सदस्यीय टोली वाराणसी रवाना
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास महाराज की जन्मभूमि वाराणसी में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को आयोजित होने वाले कलश वंदन वितरण अभियान में दिल्ली भाजपा की ओर से 11 सदस्यीय टोली हिस्सा लेगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को झंडी दिखाकर टोली के वाहनों को रवाना किया। यह टोली वहां से कलश दिल्ली लेकर आएगी। 31 जुलाई को दिल्ली में कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन होगा। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती अगले वर्ष मनाई जानी है। उसके तहत दिल्ली में श्रद्धा से उसे मनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने एक समिति का गठन किया है, जिसका संयोजक सांसद योगेन्द्र चांदोलिया को बनाया गया है। उस समिति में दिल्ली सरकार में मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल गिहारा, विधायक राजकुमार भाटिया, अनुसूचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.