बिजनौर, जुलाई 14 -- वाराणसी-छेहरटा के बीच शुरू की गई नई संत रविदास एक्सप्रेस के नजीबाबाद जंक्शन पर ठहराव न होने से क्षेत्र के रेल यात्रियों में निराशा है। नजीबाबाद के यात्रियों ने इस महत्वपूर्ण जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव दिये जाने की मांग तेज कर दी है। यात्रियों का कहना है कि नजीबाबाद जंक्शन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री वाराणसी, लखनऊ, अमृतसर और जम्मू की ओर यात्रा करते हैं। इसके बावजूद कई नई ट्रेनों का ठहराव यहां नहीं दिया जाता, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संत रविदास एक्सप्रेस का मुरादाबाद व सहारनपुर के बींच ठहराव नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें- PM मोदी 17 जुलाई को देंगे दूसरी वंदे भारत स्लीपर की सौगात, जानिए रूट-स्टॉपेज और टाइमिंग स्थानीय यात्रिय...