कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। राहत भरी खबर। जलकल विभाग ने संत रविदास नगर में नई सीवर लाइन बिछवाने का काम शुरू कर दिया है। कई महीनों से दूषित जलापूर्ति से जूझ रहे इस क्षेत्र के तीन हजार की आबादी को इससे राहत मिलेगी। पार्षद शालू सुनील कनौजिया निरंतर आंदोलन कर रही थी। जलकल विभाग ने 550 मीटर पानी की लाइन डालने का कार्य शुक्रवार को शुरू करा दिया है। इस मौके पर जलकल जोन- 3 के अधिशासी अभियंता गंगासागर और अभियंता चंद्रकांत मौर्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.