संत रमेश बाबा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
मथुरा, अक्टूबर 8 -- ब्रज विभूति पद्मश्री रमेश बाबा महाराज की अंतिम यात्रा श्री राधाजी के धाम ब्रह्मगिरि पर्वत की परिक्रमा करते हुए यहां की गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान उनके हजारों अनुयायी हरिनाम और राधा नाम का संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। ब्रजवासियों ने पुष्प वर्षा करके उनको नम आंखों से विदाई दी। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे गहवर वन स्थित राधा रस मंडप से गो भक्त संत रमेश बाबा महाराज के पार्थिव शरीर को गंगाजल से स्नान कराके अंतिम यात्रा के लिए बरसाना की परिक्रमा के लिए निकाला। बाबा महाराज के पार्थिव शरीर को एक टाटा 407 वाहन को फूलों से सजाकर उसमें रखा गया। ब्रह्मगिरि पर्वत के चारों तरफ परिक्रमा करते हुए उनके अनुयायी शव यात्रा के साथ बरसाना की गलियों में से होकर गुजरे। बाबा की अंतिम यात्रा राधा रस मंडप से मानपुर, राधाबाग मार्ग, सुदामा मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.