संत मैरीज़ नर्सरी स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे
बोकारो, जुलाई 2 -- समाज के स्वास्थ्य रक्षकों को सम्मान देने के उद्देश्य से संत मैरीज़ नर्सरी स्कूल में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्री-नर्सरी, नर्सरी एवं प्रेप वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न शिक्षाप्रद गतिविधियों के माध्यम से चिकित्सकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने प्रेप वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के महत्व और इतिहास की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि डॉक्टर हमारे जीवन के सच्चे नायक हैं, जो अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करते हैं। विशेष आकर्षण के रूप में प्री-नर्सरी के नन्हे बच्चे डॉक्टरों की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन बच्चों ने खेल-खेल में डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.