बोकारो, फरवरी 12 -- बोकारो प्रतिनिधि। संत मैरीज़ नर्सरी स्कूल ने इंडिया प्री-स्कूल ग्रैंड जूरी अवार्ड जीतकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस सम्मान से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे शहर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विद्यालय को उसकी नवाचारी व बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों के लिए प्रदान किया गया है, जो प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देती हैं। शिक्षा विशेषज्ञों की एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा गहन मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद विद्यालय का चयन किया गया। विद्यालय की शिक्षण प्रणाली में प्ले-वे पद्धति, अनुभवात्मक गतिविधियां, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अभ्यास व आधुनिक शिक्षण साधनों का प्रभावी उपयोग शामिल है। जिससे बच्चों के लिए सीखना आनंददायक और अर्थपूर्ण बनता है...