गुमला, दिसम्बर 25 -- गुमला, प्रतिनिधि। संत मेरी पब्लिक स्कूल टोटो में बुधवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस ट्री के समक्ष केक काटकर और मोमबत्तियां जलाकर की गई। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। मौके पर विद्यालय के निदेशक रंजीत गुप्ता ने कहा कि क्रिसमस पर्व प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व मानवता,प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को आपसी सद्भाव और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.