बोकारो, मई 12 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। संत मेरीज नर्सरी स्कूल में पांच दिवसीय समर फिएस्टा 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को एमजीएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के डायोसीजन एजुकेशन ऑफिसर फादर रेजी सी वर्गीस ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। इससे विद्यार्थियों में टीम भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इसके माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा की चमक बिखेर सकते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेना चाहिए। प्रधानाध्यापक फादर डीनू एम डैनियल ने कहा स्कूल सदैव बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय समर कैंप 13 से शुरू समर फिएस्टा 2026 के अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन क...