बोकारो, फरवरी 3 -- चित्र परिचय:05: पुरस्कार समारोह में शामिल स्कूल के बच्चे। बोकारो ,प्रतिनिधि। सेंट मेरीज़ नर्सरी स्कूल, बोकारो में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सिल्वरज़ोन ओलंपियाड पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंग्रेज़ी, गणित व पर्यावरण अध्ययन विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर दीनू एम डेनियल ने बच्चों को प्रमाण-पत्र, स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक व उपहार प्रदान किया। बच्चों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को लेकर विद्यालय परिसर में हर्ष और गौरव का वातावरण देखने को मिला। अधिकांश विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। यह उपलब्धि बच्चों की लगन, शिक्षकों के समर्पण व अभिभावकों के निरंतर सहयोग का सशक्त प्रमाण है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.