बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। संत मेरीज़ नर्सरी स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्री-नर्सरी, नर्सरी व प्रेप तीनों वर्गों के बच्चों को उनकी उत्कृष्ट कला प्रतिभा के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नन्हे बच्चों को प्रमाण-पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर दीनू एम. डेनियल ने किया। उन्होंने बच्चों को कहा कला बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की शक्ति को विकसित करती है। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनमें सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.