गाजीपुर, फरवरी 22 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पकड़ी गांव स्थित खेल मैदान में रविवार को जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था एवं जय गुरुदेव मथुरा ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति, साधना और सतमार्ग का संदेश ग्रहण किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जब परमात्मा संसार को सच्ची रोशनी देना चाहता है, तो वह किसी संत या फकीर के माध्यम से मानव जीवन का उद्देश्य प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर देव दुर्लभ है और इसका सदुपयोग आत्मकल्याण और परमात्मा की प्राप्ति में करना चाहिए। उन्होंने संत-महात्माओं को त्रिकालदर्शी बताते हुए कहा कि उनके वचनों का अनुसरण करने से व्यक्ति कठिन समय से बच सकता है। "मिली नर देह यह तुमको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.