रांची, नवम्बर 14 -- रांची। संत माइकल्स स्कूल में झारखंड स्थापना दिवस एवं बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय विरासत, प्राकृतिक संपदा को दर्शात हुए बच्चों ने लोकगीत के माध्यम से झारखंडी नृत्य प्रस्तुत किया। बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। चित्रकला, खेल प्रतियोगिता, भाषण, कविता पाठ, नृत्य तथा नाटक की भी प्रस्तुतियां हुईं। प्रचार्य डॉ सुभाष कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.