रांची, जुलाई 24 -- रांची। संत माइकल्स स्कूल में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। प्राचार्या पुष्पिता सिन्हा ने कहा कि यह दिन हमारे वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, अनुशासन और समर्पण का प्रेरणास्रोत है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से सैनिकों के अमर बलिदान को याद किया तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धां‌जलि यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...