रांची, अप्रैल 15 -- रांची, संवाददाता। संत माइकल्स स्कूल, जाजपुर के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता दर्ज की है। परीक्षा में शामिल कुल 262 विद्यार्थियों में से 35 छात्रों ने 91 प्रतिशत से अधिक, जबकि 126 विद्यार्थियों ने 81 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कुशाग्र कौशल और हर्षित दुबे 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय के संयुक्त टॉपर बने। सौम्या कुमारी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ध्रुवी कुमारी और मानवी सिंह 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।विद्यालय के निदेशक रजत बहल ने इस उपलब्धि को छात्रों की कड़ी मेहनत और संकल्प का परिणाम बताते हुए सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- मनन विद्या में शत-प्रतिशत छात्र सफल यह भी पढ़ें- केवी ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.