पटना, दिसम्बर 15 -- दीघा स्थित संत माइकल्स हाईस्कूल में सत्र 2026-27 में नर्सरी में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी है। 26 दिसंबर से स्कूल की वेबसाइट www.stmichaelspatna.edu.in पर फॉर्म उपलब्ध रहेगा। फॉर्म 31 दिसंबर तक स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभिभावक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। नर्सरी में इस बार 240 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। नामांकन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक तीन साल से चार साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन का शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है। लगभग 33% सीट छात्राओं के लिए आरक्षित रहेगा। आवेदन के समय सभी जरूरी दस्तावेज, बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, टीकाकरण प्रमाण पत्र, पता का प्रमाण, अगर माता-पिता में से कोई विद्यालय के पूर्ववर्ती विद्यार्थी रहे हैं तो उनकी दसवीं और 12वीं का मार्क शीट, बैपटिज्म प्र...