अयोध्या, मई 25 -- अयोध्या, संवाददाता। संत मरते नही है, अमर हो जाते है। संतो का जन्म मानव कल्याण के लिए होता है यह बातें शनिवार की शाम रामनगर कालोनी स्थित बीच मैदान पर श्रद्धांजलि सभा मे संत सतराम दास दरबार के पीठाधीश्वर साई नितिन राम ने कही। सिंध प्रांत के रेहणकी शहर के साई साधराम साहिब की बीती 19 मई को ब्रह्मलीन होने पर सभा का आयोजन संत सतराम दास दरबार व सिंधी सेंट्रल पंचायत ने किया था। मौके पर सेंट्रल पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश अंदानी, सिंधु सेवा समिति के संरक्षक मोहन मंध्यान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...