प्रयागराज, जनवरी 28 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियम के विरोध में बुधवार को माघ मेला क्षेत्र के रामानुज नगर में संत सम्मेलन हुआ। इस दौरान संतों ने इसे प्रताड़ित करने वाला नियम बताया। अन्नपूर्णा मार्ग स्थित श्रीवेदांत देशिक चैरिटेबल ट्रस्ट, सुल्तानपुर व देशिक सुधा के शिविर में हुए संत सम्मेलन में बड़ी संख्या में वैष्णव संत जुटे। सम्मेलन की अध्यक्षता पुरानी लंका से आए जगद्गुरु रामानुजाचार्य रोहिणीश्वर प्रपन्नाचार्य ने की। उन्होंने कहा कि इस नियम से शैक्षणिक संस्थानों में तनाव बढ़ेगा। जगद्गुरु रामानुजाचार्य मधुसूदनाचार्य ने कहा कि यह 'काला कानून' है जो सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रताड़ित करने का औजार बन सकता है। संतों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इन नियमों को वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अखिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.