हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डॉ. रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल में जापान से आए महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद गिरी और साध्वी योगमाता सत्य प्रेम गिरी सहित कई संत शामिल रहे। संतों ने शंकराचार्य चौक से सिंहद्वार क्षेत्र तक गंगा तट पर विकसित किए जा रहे नए घाटों, आधारभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने प्रतिनिधिमंडल को कुंभ मेले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशन में घाटों के विस्त...