शामली, जून 12 -- शामली। शहर के सत्यनारायण मंदिर में श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भक्तमाल कृपा सत्संग एवं कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संत आचार्य बाल योगी पचौरी महाराज ने भक्तों को आध्यात्मिक एवं धार्मिक संदेश देते हुए विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान संत बाल योगी पचौरी महाराज ने गजेन्द्र मोक्ष प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा कि इसकी भावना प्रत्येक जीव के जीवन से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि संसार एक सरोवर के समान है, जीव गजेन्द्र है और काल ग्राह के समान है। मनुष्य संसार के विषयों में इतना आसक्त हो जाता है कि उसे समय और मृत्यु का बोध ही नहीं रहता। यह भी पढ़ें- संत जीवन पथ के सच्चे मार्गदर्शक होते है-पचौरी महाराज ऐसे में भगवान का स्मरण ही जीवन का वास्तविक सहारा है। समुद्र मंथन प्रसंग का वर्णन करते हुए...