संत बने युवक की हत्या का खुलासा, डेटिंग ऐप से जाल में फंसा की थी हत्या
मथुरा, जुलाई 20 -- थाना जैंत पुलिस व सर्विलांस टीम की चेकिंग के दौरान सुनरख-कीकी नगला रोड पर शनिवार रात संत बन कर रह रहे जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की जवाबी फायरिंग से पैर में गोली लगने से दो घायल हो गये, जबकि एक को पीछा करके दबोचा। इनके कब्जे से लूटी नकदी, एटीएम, मोबाइल, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार, सर्विलांस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि विगत दिनों संत बन कर रह रहे सुनील कुमार त्रिपाठी उर्फ सनातन त्रिपाठी को बुला लूटपाट कर हत्या करने के आरोपी शातिर सुनरख-नगला कीकी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.