सराईकेला, जून 21 -- सरायकेला । संत फ्रांसिस डि-सेल्स स्कूल सरायकेला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ आयोजित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के योग शिक्षक शिवा कर के दिशा-निर्देश पर छात्रों ने योगासन किया एवं योग की भिन्न मुद्राएँ प्रस्तुत की मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, कि योग हमारे श्वसन क्रिया, स्नायविक गतिविधि को दुरुस्त करता है, जिससे हमारा शरीर सतत क्रियाशील रहता है। आज के प्रदूषित वातावरण एवं अनियमित खान-पान से हमारा शरीर सुस्त और शारीरिक क्रियाशीला कमजोर पड़ती जा रही है। ऐसी परिस्थिति में योग हमें लम्बा जीवन जीने के उम्मीद की किरण पैदा करता है। यह भी पढ़ें- पीएनबी सरायकेला में योग दिवस मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सबको नियमित योगाभ्यास करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए । अपने...